CG : बीमारी दूर करने पूजा के बहाने किशोरी से दुष्कर्म, बैगा ने जंगल में किया घिनौना काम..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 👉 पूजा के नाम पर मिली हैवानियत की सज़ा। रायगढ़ जिले के तमनार में एक किशोरी के साथ बैगा ने दुष्कर्म कर डाला।

(छग) रायगढ़ के घटना तमनार थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि 14 वर्ष की नाबालिग पीड़िता की तबीयत कुछ समय से खराब चल रही थी। इलाज के बजाय परिजनों ने गोढ़ी निवासी त्रिभुवन अगरिया नाम के बैगा से संपर्क किया।

रायगढ़ में किशोरी से दुष्कर्म, पूजा के बहाने जंगल ले जाकर किया वारदात

त्रिभुवन ने कहा कि पूजा करना पड़ेगा। रविवार की शाम करीब 7 बजे वह पीड़िता के घर पहुंचा। पूजा-पाठ के दौरान उसने पत्ते के दो दोना में कुछ पूजा सामग्री लड़की के हाथ में दी और कहा कि इसे घर से करीब 100 मीटर दूर आमा बोरिया इलाके में अलग-अलग जगह पर रखना होगा।

विज्ञापन

   अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

फिर बहाने से परिजनों को घर में रोककर खुद लड़की के साथ निकल पड़ा।

🔴 जैसे ही उसे अकेला पाया, उसने जंगल में किशोरी के साथ दुष्कर्म कर डाला।

जब लड़की देर तक घर नहीं लौटी तो परिजन खोज में निकले। बैगा त्रिभुवन उन्हें देखकर मौके से भाग निकला।

लड़की ने रोते हुए अपने साथ हुई पूरी घटना परिजनों को बताई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन थाने पहुंचे।

विज्ञापन

तमनार थाना प्रभारी आर्शीवाद राहटगांवकर ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरू की गई। आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा।

🔍 इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर गहरी नाराजगी है|

यह भी पढ़े - भिलाई ब्रेकिंग : फिर हुई मौत, फिर वही लिफ्ट! चौहान स्टेट में युवक की लिफ्ट से गिरकर मौत ,चार महीने में गई दूसरी जान..

यह भी पढ़े -भिलाई में सड़क किनारे सजाई शराब की बोतलें: शराबियों के उत्पात का वीडियो वायरल, पुलिस तलाश में जुटी..

यह भी पढ़े भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसे ने छीनी रेलवे इंजीनियर की ज़िंदगी, ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi